“नवयुवक इस्माइल कुमार ने फिर किया रक्तदान, मानवता की मिसाल पेश”
कोरबा के नवयुवक इस्माइल कुमार ने एक बार फिर रक्तदान कर मानवता और सेवा भावना की अद्भुत मिसाल पेश की है।
इस्माइल हमेशा जरूरतमंदों और असहाय लोगों की सहायता के लिए आगे रहते हैं।
उनका कहना है—
“अगर मेरे द्वारा किया गया रक्तदान किसी एक व्यक्ति का जीवन भी बचा दे, तो यही मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी है।”
इसी सोच के साथ इस्माइल कुमार समाज के लिए निरंतर कार्य करते आ रहे हैं और आगे भी जीवन भर जरूरतमंदों की मदद करने का संकल्प लिए हुए हैं।









