नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की भावुक अपील – जन्मदिन पर विशेष संदेश
13 दिसंबर मेरा जन्मदिन है… पर इस बार दिल बेहद उदास है।
मेरे परिवार के मुखिया और कुछ भाई जैसे करीबियों के देहांत ने मन को गहरा आघात दिया है।
इसलिए इस बार मैं आप सभी से रूब—रू मिल नहीं पाऊँगा। लेकिन…
आप जहाँ भी हों, वहीं से दो पल दिल से मेरी लंबी उम्र, स्वास्थ्य और शक्ति के लिए शुभकामनाएँ दें।
आपकी यही स्नेहभरी दुआ मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है।
और यदि संभव हो तो—
किसी गरीब या जरूरतमंद की मदद करें,
कोई छोटा-सा दान दें,
या एक पेड़ लगाएँ।
आपका यही छोटा-सा नेक काम मेरे जन्मदिन का सबसे अनमोल तोहफ़ा होगा।
मैं सदैव आपका आभारी रहूँगा। दिल से आभार और धन्यवाद सहित—आपका, डॉ. चरणदास महंत






