KORBA नेशनल हाईवे 149 बी में टोल टैक्स की वसूली बना विवाद का विषय

Must read

सड़क अधूरा टोल टैक्स वसूल रहे पूरा

 

नेशनल हाईवे 149 बी में टोल टैक्स की वसूली बना विवाद का विषय

 

 

 

 

KORBA राष्ट्रीय राजमार्ग 149 बी जो चाम्पा से कटघोरा तक बनना है। जिसमे प्रथम चरण में चाम्पा से उरगा तक का निर्माण कार्य संपूर्णता की ओर है पर अभी शत प्रतिशत पूर्ण नहीं हुआ है लेकिन NHAI को वाहनों के आवाजाही पर टोल टैक्स वसूलने की इतनी जल्दी है कि अधूरे सड़क के वाहनों से पूरे पैसे वसूले जा रहे हैं। टोल नाके में इसकी जानकारी लेने पर बताया गया कि 28 जून 2025 से टोल टैक्स की वसूली चालू कर दिया गया है जो अभी ट्रॉयल के रूप में किसी केसीसी कंपनी को टोल प्लाजा के संचालन व टैक्स वसूलने का टेंडर दिया गया है ।टोल प्लाजा के संचालन में लगी केसीसी कंपनी द्वारा अधूरे सड़क की पूरे टैक्स वसूलने तथा कैश लेन में फास्टैग स्कैनर लगाकर ऑनलाइन टैक्स वसूलने से आमजन काफी परेशान हो रहे हैं और इस पर अक्सर विवाद की स्थिति बनती है। लोगों का कहना है कि जब सड़क का निर्माण शत प्रतिशत हुआ ही नहीं है और कई जगह निर्माण कार्य चल रहा है फिर NHAI द्वारा किस आधार पर टोल टैक्स के पूरे पैसे वसूले जा रहे हैं। यह सड़क अभी कई स्थानों पर अधूरा पड़ा है जिसमे उरगा के पास भारतमाला सड़क क्रॉसिंग के पास लगभग 200 मीटर सड़क एक साइड नहीं बना है।जिसके कारण सड़क पर धूल का गुबार उड़ते रहता है। इसी तरह अडाणी पावर प्लांट पटाढ़ी के पास एक तरफ की सर्विस लेन ही नहीं है जिससे वाहनों के आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है । इस नेशनल हाइवे में ऐसे कई स्थान है जहाँ अभी सड़क पूरा नहीं बना है और टोल टैक्स पूरा वसूला जा रहा है , जो कहीं न कहीं गलत प्रतीत हो रहा है। पूर्व में भी टोल प्लाजा में स्थानीय लोगों के द्वारा कई समस्याओं को लेकर आपत्ति व शिकायत किया गया था।

 

विदित हो कि NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के टोल नियमों में कुछ मुख्य बातें शामिल हैं, जैसे टोल प्लाजा पर 10 सेकंड से ज्यादा इंतजार करने पर टोल नहीं देना होगा और यदि 100 मीटर से लंबी वाहनों की कतार लग जाये तो भी टोल नहीं देना होगा इसके अलावा फास्टैग को विंडशील्ड पर चिपकाना अनिवार्य है, हाथ में लेकर दिखाने पर उक्त फास्टैग ब्लैकलिस्ट हो सकता है।

 

15 अगस्त 2025 से, राजमार्गों पर लगातार यात्रा करने वालों के लिए 3,000 रुपये का वार्षिक फास्टैग पास उपलब्ध होगा, जिसमें 200 टोल-मुक्त यात्राएं या एक वर्ष की वैधता होगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय वाहनों के लिए मासिक पास की सुविधा है।

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि टोल टैक्स के नियम सड़क के प्रकार और विशिष्ट टोल प्लाजा के अनुसार भिन्न हो सकते हैं।

More articles

Latest article