KORBA पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ,वैशालीपंकज राजपाल पूर्व उपाध्यक्ष ने किया*

Must read

*पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ,वैशालीपंकज राजपाल पूर्व उपाध्यक्ष ने किया*

 

 

 

 

 

 

पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट 

पाली। नगर पंचायत पाली में पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पाली में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वैशाली पंकज राजपाल, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत पाली एवं दीप्ति दीपक शर्मा, पार्षद के मुख्य आतिथ्य में नन्हें बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल सराफ सहित डॉ. तिवारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। अभियान के शुभारंभ अवसर पर वैशाली पंकज राजपाल ने सभी को बधाई देते हुए आमजन एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं और 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे को अनिवार्य रूप से पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाने में सहयोग करें। उन्होंने शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सुदृढ़ कार्ययोजना बनाकर कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए यह अभियान अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चौक-चौराहों, बाजारों एवं हॉट में भी 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने की विशेष व्यवस्था की गई है, जो सराहनीय है। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत कोई भी बच्चा दवा से वंचित न रहे, इसके लिए टीमों का गठन कर घर-घर संपर्क किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जनजागरूकता का संदेश भी दिया गया और अभिभावकों से अपने बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक दिलाने की अपील की गई।

More articles

Latest article