पूर्व माध्यमिक शाला रंगोले में विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
खेल का आयोजन संपन्न
पूर्व माध्यमिक शाला रंगोले में विद्यालय स्तर के खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन प्रधान पाठक श्री एस. के. गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सम्माननीय श्री रुपेश कुमार कंवर द्वारा फीता काटकर उत्साहपूर्वक किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के बालक-बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खेल भावना का परिचय देते हुए अत्यंत उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजित खेलों में लंबी कूद, ऊँची कूद, बोरा दौड़, चम्मच दौड़ एवं फुगड़ी जैसे पारंपरिक खेल शामिल रहे।
प्रत्येक खेल में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार प्रदान किए जाने हेतु नामांकित किया गया।
खेल आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकगण श्री सुबन सिंह पैकरा, श्री विजय कुमार सिंह तंवर, श्री विजय देवांगन, श्रीमती अन्नुलता कंवर, ज्योति महंत, श्री संतलाल यादव एवं श्री चरणदास महंत का विशेष योगदान रहा।






