बसीबार पंचायत में महिलाओं की अगुवाई में नशा मुक्ति रैली, 200 से अधिक महिलाओं की भागीदारी
पाली से ज्ञान शंकर तिवारी
बसीबार। ग्राम पंचायत बसीबार में नशा मुक्त पंचायत बनाने के संकल्प के साथ रविवार को महिलाओं के नेतृत्व में भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में 200 से अधिक महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली के दौरान सभी ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे स्वयं और अपने परिवार को नशे से दूर रखेंगे तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देंगे।
महिलाओं की इस पहल ने गांव में सामाजिक जागरूकता का मजबूत संदेश दिया। ग्रामीणों का मानना है कि यह अभियान नई पीढ़ी को नशे से बचाने और एक स्वस्थ व सशक्त समाज बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में सरपंच कंचन बाई कंवर, उपसरपंच ,देवेंद्र यादव सुरभवन सिंह कंवर, संजय चौहान, सत्यनारायण राज, प्रभुराम कुमार, पवन कुमार, प्यारे लाल कंवर, ओंकार सिंह, जगन दास, परमेश्वर दास, अजय कंवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
महिला प्रतिनिधियों में सुनीता कंवर, गीता महंत, रोशनी कंवर, रूपा चौहान, हरा बाई, रजनी कंवर, रवीना महंत, हरिता यादव, सावित्री यादव, बिना चौहान सहित समस्त ग्रामवासी शामिल रहे।









