KORBA बालको में एकतरफा प्यार में फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

Must read

 बालको में एकतरफा प्यार में फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अपराध क्रमांक 94/2026

धारा 296, 75(1), 78(1), 109(1) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट

 

बालको पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार

 

कोरबा जिले के बालको नगर थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार के चलते फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया।

 

प्रार्थी ने 19 फरवरी 2026 को थाना बालको में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि साहिल मसीह, उम्र 20 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर बालको, पिछले छह महीनों से उसकी बेटी का एकतरफा प्रेम का दावा करते हुए पीछा कर रहा था और छेड़छाड़ कर रहा था।

 

शिकायत के अनुसार, 18 फरवरी 2026 की रात करीब 11 बजे आरोपी मोटरसाइकिल से प्रार्थी के घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए हंगामा करने लगा। जब प्रार्थी दरवाजा खोलकर बाहर निकला, तो आरोपी ने हत्या की नीयत से अपने पास रखी पिस्टल से फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर प्रार्थी जमीन पर बैठ गया, जिससे वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपी ने दोबारा फायर करने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली।

बालको में एकतरफा प्यार में फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपी की घेराबंदी की गई और उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

 

पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग पिस्टल, एक जिंदा कारतूस (राउंड) तथा मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

 

आरोपी को पिस्टल कहां से प्राप्त हुई, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

More articles

Latest article