KORBA बिसाहूदास महंत मेडिकल कॉलेज कोरबा को मिली पीजी की मान्यता — सांसद ज्योत्सना महंत ने जताया आभार

Must read

बिसाहूदास महंत मेडिकल कॉलेज कोरबा को मिली पीजी की मान्यता — सांसद ज्योत्सना महंत ने जताया आभार

 

 

 

 

 

 

कोरबा। जिले के लिए गर्व का विषय है कि शासकीय बिसाहूदास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा को नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) से पीजी पाठ्यक्रमों की मान्यता प्राप्त हुई है। अब कॉलेज में एमडी एनेस्थीसिया, स्त्री रोग, जनरल सर्जरी और जनरल मेडिसिन जैसे चार महत्वपूर्ण संकायों की शुरुआत हो सकेगी।

कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना के बाद से यहां शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से प्रगति हुई है। मात्र चार वर्षों में पर्याप्त सीटें प्राप्त होना जिले और विद्यार्थियों दोनों के लिए बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने बताया कि आदिवासी बहुल जिला कोरबा में स्थापित यह मेडिकल कॉलेज अब छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों के विद्यार्थियों के लिए भी उच्च चिकित्सा शिक्षा का केंद्र बन रहा है। सांसद ने कहा कि भवन निर्माण, हॉस्टल और अन्य अधोसंरचना के लिए फंड आबंटन जारी है, जिससे कॉलेज को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

महंत ने कहा कि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की सक्रियता से अनुसंधान कार्यों के लिए पार्थिव शरीर की उपलब्धता भी सुनिश्चित हो रही है, जो विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए आवश्यक है। उन्होंने बताया कि कोरबा मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव को राज्य सरकार से केंद्र तक पहुंचाया गया था, जिसके बाद इसे मंजूरी मिली।

सांसद ज्योत्सना महंत ने इस सफलता के लिए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, जगत प्रकाश नड्डा, मनसुख मांडविया, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित सभी जनप्रतिनिधियों और मेडिकल कॉलेज की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कोरबा जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में नई दिशा देने वाली साबित होगी।

More articles

Latest article