भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ आई एक्शन मोड में
बिलासपुर।आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष (कार्य.) श्री प्रदीप दिवाकर जी के बिलासपुर दौरे के दौरान एक गंभीर मामला सामने आया। बिलासपुर संभाग के विभिन्न जिलों में कई शिक्षकों द्वारा संदिग्ध दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने की शिकायतें लंबे समय से लंबित हैं।
सूचना के अधिकार अधिनियम (RTI) के तहत प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर इन मामलों की शिकायतें पिछले 1 से 2 वर्षों से संयुक्त संचालक शिक्षा (JD), बिलासपुर संभाग के समक्ष लगातार की जा रही हैं, लेकिन अब तक न तो किसी प्रकार की जांच की गई और न ही कोई कार्यवाही की गई है।
इस गंभीर लापरवाही को लेकर भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ ने शिक्षा विभाग को एक माह का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि तय समय-सीमा के भीतर जांच कर दोषियों पर कठोर कार्यवाही नहीं की गई, तो संगठन कार्यालय घेराव एवं उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष (कार्य.) श्री प्रदीप दिवाकर जी के साथ मुख्य रूप से मनीष बर्मन (प्रदेश कोषाध्यक्ष, कार्य.), आदित्य कुर्रे (जिलाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ, कोरबा) सहित भीम रेजिमेंट के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






