KORBA म्यूल अकाउंट के माध्यम से साइबर ठगी में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार

Must read

म्यूल अकाउंट के माध्यम से साइबर ठगी में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

 

 

थाना उरगा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

कोरबा जिले में अपराधों पर नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी एवं साइबर पुलिस थाना द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना उरगा पुलिस ने भारत सरकार, गृह मंत्रालय के समन्वय (Coordination) पोर्टल से प्राप्त जानकारी के आधार पर साइबर अपराध में प्रयुक्त म्यूल अकाउंट के विरुद्ध कार्रवाई की।

क्या होता है म्यूल अकाउंट

म्यूल अकाउंट वह बैंक खाता होता है, जिसे खाता धारक पैसों के लालच में साइबर ठगों को उपयोग के लिए दे देता है, ताकि ठगी की रकम उस खाते में आए और असली अपराधियों की पहचान छिपी रहे। यह कृत्य कानूनन अपराध है।

मामले का संक्षिप्त विवरण

तकनीकी विश्लेषण के दौरान पाया गया कि थाना उरगा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपने नाम से बैंक खाता खुलवाकर उसे साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। इस खाते का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों में की गई साइबर ठगी की राशि प्राप्त करने में किया गया।

पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर थाना उरगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी

संजय मिरी, पिता– शिवकुमार मिरी, उम्र– 36 वर्ष

निवासी– बरपाली सतनामीपारा, थाना उरगा, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)

कानूनी कार्रवाई

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 90/2026 अंतर्गत धारा 318(4), 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस की अपील

अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, चेकबुक, ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी किसी को न दें।

बैंक खाता किराए पर देना दंडनीय अपराध है।

साइबर अपराध की सूचना तुरंत हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाना/साइबर थाना को दें।

More articles

Latest article