KORBA युवा कांग्रेस द्वारा गांधी-शास्त्री जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान

Must read

युवा कांग्रेस द्वारा गांधी-शास्त्री जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान

 

 

 

पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट 

कोरबा – अरदा चौक में गांधी व शास्त्री जी के जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा के सहयोग से चलाए गए इस अभियान में नवरात्र के बाद क्षेत्र में फैला कचरा हटाया गया। इस अभियान का उद्देश्य महात्मा गांधी के स्वच्छता और सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।इस अवसर पर युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष रहमान खान ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को स्वतंत्रता से भी अधिक महत्वपूर्ण बताया था। उन्होंने जोर दिया कि स्वच्छ समाज ही स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।

अरदा मंडल उपाध्यक्ष दिनेश आदिले ने लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को भी याद किया, जिन्होंने अपनी सादगी, ईमानदारी और ‘जय जवान जय किसान’ के नारे से देश को नई दिशा दी। उन्होंने ग्रामीणों से इन महान नेताओं के जीवन मूल्यों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि इसे हमारी जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाना होगा।इस मौके पर युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष रहमान खान, अरदा मंडल उपाध्यक्ष दिनेश आदिले, युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र यादव, महासचिव शत्रुहन पटेल, ब्लाक उपाध्यक्ष सदबीर निर्मलकर, पुरातन दास, शनिदेव, रवि पटेल, नवीन कंवर, दुबराज कंवर, भगवानदास, रामनारायण चौहान, मनोजदास उपस्थित थे।

More articles

Latest article