KORBA रामपुर क्षेत्र में जंगली हाथियों के हमले से अज्ञात व्यक्ति की मौत

Must read

 

 

रामपुर क्षेत्र में जंगली हाथियों के हमले से अज्ञात व्यक्ति की मौत

 

 

 

 

 

 

 

कोरबा। करतला परिक्षेत्र के अंतर्गत रामपुर सर्किल के वन कक्ष पीएफ-1159, सिवाना मोहा नामक स्थान पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रामपुर से बेहरचुवां सड़क मार्ग किनारे लगभग 20 मीटर की दूरी पर बीती रात एक अज्ञात व्यक्ति की जंगली हाथियों के हमले में मौत हो गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार, मृत व्यक्ति की उम्र लगभग 58 वर्ष बताई जा रही है, जो पिछले दो माह से रामपुर, बिंझकोट, चैनपुर और नवापारा क्षेत्रों में घूमते हुए देखा जा रहा था। बताया जा रहा है कि 09 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 12:30 बजे जब वह वन क्षेत्र में था, तभी लगभग 17 हाथियों का झुंड अचानक वहां पहुंच गया। हाथियों ने व्यक्ति पर सूंड़ और पैरों से हमला कर उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

 

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्राम कोटवारों के माध्यम से आसपास के सभी गांवों—रामपुर, चैनपुर, बिंझकोट, नोदरहा, बौतली और नवापारा—में हाथियों की उपस्थिति की लगातार सूचना दी जा रही थी। साथ ही, विद्युत विभाग को भी अलर्ट किया गया था ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचाव किया जा सके।

 

वन विभाग की टीम द्वारा बीती रात भी रात्रि गश्त की गई और विभिन्न ग्रामों में मुनादी, फोटो व वीडियो के माध्यम से ग्रामीणों को हाथियों की जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद दुर्भाग्यवश यह घटना घटित हो गई।

 

ग्राम रामपुर के कोटवार और सरपंच ने बताया कि मृत व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ था, किसी से बातचीत नहीं करता था और अपना परिचय भी नहीं बताता था।

 

वन विभाग द्वारा घटना की जांच जारी है और मृतक की पहचान की प्रक्रिया की जा रही

 

 

More articles

Latest article