KORBA सड़क हादसे में दिवंगत आरक्षक के परिजनों को मिला 1 करोड़ का बीमा सहायता चेक — कोरबा पुलिस और SBI का संयुक्त पह

Must read

 

सड़क हादसे में दिवंगत आरक्षक के परिजनों को मिला 1 करोड़ का बीमा सहायता चेक — कोरबा पुलिस और SBI का संयुक्त पह

 

 

 

कोरबा। जिला पुलिस कोरबा द्वारा भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के सहयोग से जिले में कार्यरत समस्त पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए पुलिस सैलरी पैकेज योजना लागू की गई है। इसी योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना बीमा के तहत थाना दीपका में पदस्थ रहे आरक्षक भूपेन्द्र सिंह कंवर (बैच 2023) के परिजनों को ₹1,00,00,000/- (एक करोड़ रुपए) की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

 

गौरतलब है कि आरक्षक भूपेन्द्र सिंह कंवर रात्रि ड्यूटी हेतु अपने निवास कटघोरा से दीपका थाना जा रहे थे। इस दौरान जवाली के पास तेलर मोड़ के समीप उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

 

इस दुखद घटना के पश्चात कोरबा पुलिस विभाग ने दिवंगत आरक्षक के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की है। इसी क्रम में SBI द्वारा पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत सड़क दुर्घटना बीमा योजना से प्राप्त एक करोड़ रुपए का चेक परिवारजनों को सौंपा गया।

 

कोरबा पुलिस परिवार ने दिवंगत आरक्षक भूपेन्द्र सिंह कंवर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

 

 

More articles

Latest article