KORBA साजापानी और सोनगुढा़ क्षेत्र में 26 हाथियों का दल सक्रिय, वन विभाग की लगातार निगरानी 

Must read

साजापानी और सोनगुढा़ क्षेत्र में 26 हाथियों का दल सक्रिय, वन विभाग की लगातार निगरानी

 

 

 

 

 

कोरबा जिले के करतला वन परिक्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। ग्राम साजपानी के काशीपानी क्षेत्र में 13 हाथियों का दल देखा गया है। वहीं शक्ति जिले के सोनगुढ़ा गांव के जंगल में भी कल शुक्रवार रात ड्रोन कैमरे के माध्यम से 13 हाथियों के एक और दल की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।

 

इस प्रकार दोनों क्षेत्रों में कुल 26 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों की सक्रियता को देखते हुए वन विभाग करतला ने अलर्ट जारी किया है और स्थानीय ग्रामीणों को सावधानी बरतने की अपील की है।

 

वन विभाग के बीट फॉरेस्ट ऑफिसर हरिनारायण बंजारे ने जानकारी देते हुए बताया कि, हाथियों की मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा रही है और ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे रात के समय जंगल की ओर न जाएँ, भीड़ न लगाएँ तथा किसी भी प्रकार की गतिविधि की सूचना तुरंत वन अमले को दें।

More articles

Latest article