*स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी विद्यालय हरदीबाजार में मना कृष्ण जन्माष्टमी*
कोरबा – कृष्ण जन्मास्टमी के अवसर पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय हरदीबाजार में श्री कृष्णा जन्माष्टमी शुभ अवसर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया गया मुख्य अतिथि के रूप में चुलेश्वर राठौर अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति व जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा कोरबा उपस्थित रहे।भगवान श्री कृष्ण जी छायाचित्र व वह लड्डू गोपाल जी को झूलना में रखकर पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य गणेश सिंह कंवर,व्याख्याता बिमला राठौर, गायत्री राठौर,यू एल डहरिया,प्रमोद कुमार राठौर,लक्ष्मी चंद्रा,कंचन शीला नायक, प्रियम्बा राजवाड़े,मल्लिका टंडन अदिति उपाध्याय, सहायक शिक्षक विज्ञान सी आर सिदार,नीलिमा पांडेय,अविनाश कौशिक, लता अनंत सदस्य नवीन राठौर पप्पू राठौर एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।


