KORBA NH-149B पर सरगबिंदिया के पास हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत

Must read

NH-149B पर सरगबिंदिया के पास हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कोरबा–चांपा मुख्य मार्ग पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग NH-149B पर सरगबिंदिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। चांपा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने साइकिल से जा रहे एक महिला और एक पुरुष को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई।

इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ जा रहा पुरुष घायल हुआ है। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भेजा गया।

घटना के बाद करीब 15 मिनट तक मौके पर कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंच सका। इस दौरान मृत महिला का शव सड़क किनारे ही रखा रहा। हालांकि इस समय कोई चक्का जाम नहीं किया गया, न ही किसी तरह की मांग या विरोध सामने आई।

घटना के कारण कुछ देर के लिए NH-149B पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही बाधित रही, बाद में धीरे-धीरे यातायात सामान्य हुआ। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जरूर जमा हो गई थी।

फिलहाल पुलिस को सूचना दे दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, फरार कार चालक की तलाश शुरू किए जाने की बात कही जा रही है।

More articles

Latest article