Modi ki Guarantee in Chhattisgarh: महतारी वंदन की तरह अब खाते में आएगा 10000 रुपए, पंचायत चुनाव से पहले सीएम साय का बड़ा ऐलान, जानिए किसे मिलेगा फायदा

Must read

रायपुर: Modi ki Guarantee in Chhattisgarh मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोदी जी की एक और गारण्टी को पूरी करने की घोषणा की है। राज्य के ग्रामीण भूमिहीन श्रमिकों को अब 10-10 हजार रुपए की राशि सालाना प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री साय ने राज्य सरकार के एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय सक्ती में आयोजित कार्यक्रम में आज ये घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के 5 लाख 62 हजार श्रमिकों को फायदा मिलेगा।

Modi ki Guarantee in Chhattisgarh मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर सक्ती जिले के दमऊदरहा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज लगभग 170 करोड़ रुपए के विकास कार्यों से सक्ती जिले के विकास को नई गति मिलेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत विवाह बंधन में बंधे 15 जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा ग्रामीण भूमिहीन श्रमिकों को कितनी राशि सालाना प्रदान की जाएगी?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की है कि राज्य के ग्रामीण भूमिहीन श्रमिकों को सालाना 10-10 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में कौन-सा स्थान पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा?

मुख्यमंत्री ने सक्ती जिले के दमऊदरहा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की है।

“पीएम आवास योजना” के तहत कौन-कौन पात्रता के दायरे में आते हैं?

अब दो पहिया वाहन के मालिक, 2.5 एकड़ सिंचित भूमि या 5 एकड़ असिंचित भूमि के स्वामी, और 15 हजार रुपए तक की मासिक आमदनी वाले लोग भी पीएम आवास योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

महाकुंभ में छत्तीसगढ़ सरकार ने तीर्थयात्रियों के लिए क्या विशेष व्यवस्थाएं की हैं?

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रयागराज के मेलास्थल में 4.5 एकड़ क्षेत्र में तीर्थयात्रियों के ठहरने और भोजन की विशेष व्यवस्था की है। छत्तीसगढ़ पैवेलियन में राज्य की संस्कृति को भी प्रदर्शित किया गया है।

“आवास प्लस” सर्वे क्या है और इसका उद्देश्य क्या है?

“आवास प्लस” सर्वे का उद्देश्य पीएम आवास योजना के तहत उन लोगों को शामिल करना है, जो पहले पात्रता सूची में नहीं थे। इससे पात्रता का दायरा बढ़ाया गया है और अधिक लोगों को योजना का लाभ मिल सकेगा।

More articles

Latest article