Meen Saptahik Rashifal, 20 to 26 January 2025: मीन राशि के लोगों को इस हफ्ते आंतरिक रूप से प्रसन्नता मिलेगी। साथ ही आपके आंतरिक गुणों से आपके रुतबे का विस्तार होगा। हालांकि, यह सप्ताह आपके लिए आर्थिक रूप से बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। विस्तार से पढ़ें साप्ताहिक मीन राशिफल…
हफ़्ते की शुरुआत में समय बेहतर प्रतीत होगा। आपके सुख में बढ़ोतरी होगी। आध्यात्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। किसी नवीन संबंध या मित्रता के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। निवेश में कमी के दौर में कुछ लाभ की संभावना है। बिगड़े रिश्ते में सुधार की गुंजाइश प्रकट होगी। मानसिक उलझन में कमी होगी। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे। जीवनसाथी को सेहत ठीक न होने का छद्म खीज को जन्म देगा। अपनी इमेज को लेकर सावधान रहें। कोई तनाव मिलेगा पर मधुर आचरण की चाभी से बात बनेगी। आत्मबल डावांडोल रहेगा। किसी की चाल की हवा निकल जाएगी। जीवनसाथी की उलझन का असर आप पर भी पड़ेगा। के एक हिस्से में पीड़ा संभव है।
सप्ताह के मध्य आनंद पर व्यय होगा। पारंपरिक उपायों की ओर आकर्षित होंगे। असहायों की मदद से सुख मिलेगा। सावधानी आवश्यक है। कारोबार चमकाने के एक नहीं अनेक मौके मिलेंगे लापरवाही से बात बनते बनते रह जाएगी। करियर में सम्बंध सुधरेंगे। अपने से वरिष्ठ लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। किसी करीबी से जुड़ी कोई खबर बेचैन करेगी। किसी विवाद में न पड़ें। चोट-चपेट संभव। किसी फैसले से तनाव की प्राप्ति होगी। किसी पुरानी बात के याद आने से कोई पुराना जख्म हरा होगा।
सप्ताहांत कई नए रिश्ते काम आएंगे। पुराने संबंध बेचैनी का सबब बनेंगे। सोच समझ कर भरोसा करें, वरना धोखा संभव है। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। सहकर्मी सहायक होंगे। नए बड़े सौदे से हर्ष होगा। सम्मान में चार चांद लगेंगे। व्यावसायिक भेंट सकारात्मक होंगी। किसी की भूल का ठीकरा आप के सर आ सकता है। संदेह न करें अन्यथा पछताना होगा। काम की रुकावट में कमी परिलक्षित होगी। कोई झमेला अनावश्यक रूप से बढ़ कर मामूली से तिल को ताड़ करेगा। पर सदविचार से स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक-3