कोरबा के करतला क्षेत्र में हाथियों की दस्तक, पहाड़गांव में खेत और घर को नुकसान
कोरबा/करतला। करतला क्षेत्र के पहाड़गांव-साजापानी इलाके में हाथियों के दल की मौजूदगी की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि बीती रात हाथियों ने संतोषी बाई कंवर के खेत और खेत में बने घर को नुकसान पहुंचाया।
ग्रामीणों के मुताबिक साजापानी और जोवापारा के बगबुड़ा तालाब के पास हाथियों के पैरों के निशान मिले हैं। करीब 10–12 हाथियों का दल क्षेत्र में विचरण करने की सूचना है। हाथियों के केराझरिया की ओर बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
ग्रामीणों से जंगल की ओर नहीं जाने और सतर्क रहने की अपील की गई है। वन विभाग से भी हाथियों की स्थिति स्पष्ट करने और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की जा रही है।









