सुरेश दुबे के घर विराजित मां दुर्गा, महाष्टमी पर हवन व कन्या भोज सम्पन्न पाली कोरबा से
ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट
नुनेरा । नवरात्रि के पावन अवसर पर सुरेश दुबे के निवास पर मां दुर्गा की प्रतिमा विधिवत् स्थापित की गई। महाष्टमी के अवसर पर घर में विशेष पूजन-अर्चन, हवन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन आचार्य अमन तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराया। हवन के दौरान भक्तों ने मां दुर्गा से सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। इसके पश्चात् कन्या पूजन कर उन्हें भोजन एवं उपहार प्रदान किए गए।
पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भक्ति-भाव से मां दुर्गा के जयकारे लगाते रहे। सुरेश दुबे ने बताया कि नवरात्रि का पर्व आस्था, श्रद्धा और शक्ति उपासना का प्रतीक है, और इसी भाव से यह आयोजन किया गया।









