कोरबा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 9 अधिकारियों का तबादला

Must read

कोरबा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 9 अधिकारियों का तबादला

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कोरबा। नए साल के पहले दिन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया। 4 निरीक्षक, 2 उप निरीक्षक और 3 सहायक उप निरीक्षकों सहित कुल 9 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया।

 

जारी आदेश के अनुसार कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी को बालको थाना प्रभारी बनाया गया, जबकि हरदीबाजार थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडेय को कुसमुंडा की जिम्मेदारी सौंपी गई। सिविल लाइन रामपुर के निरीक्षक प्रमोद डनसेना को हरदीबाजार थाना प्रभारी नियुक्त किया गया।

 

इस फेरबदल को पुलिसिंग में कसावट और कार्यप्रणाली में सुधार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

More articles

Latest article