कोरबा लापता महिला का अब तक नहीं चला कोई सुराग, परिजनों ने आमजन से की सहयोग की अपील

Must read

लापता महिला का अब तक नहीं चला कोई सुराग, परिजनों ने आमजन से की सहयोग की अपीललापता महिला का अब तक नहीं चला कोई सुराग, परिजनों ने आमजन से की सहयोग की अपील

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कोरबा। जिले के ग्राम तिलकेजा निवासी संजना कैवर्त (पति – सूरज कैवर्त) बीते 03 जुलाई 2026 से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, संजना घर से चांपा पोस्ट ऑफिस जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन उसके बाद से वह वापस नहीं लौटीं। काफी समय बीत जाने के बावजूद उनका अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

 

परिवार के सदस्यों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, परिचितों एवं संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। संजना के लापता होने से परिजन गहरी चिंता और मानसिक तनाव में हैं।

 

परिजनों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को संजना कैवर्त के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो कृपया तत्काल इस मोबाइल नंबर पर संपर्क करें:

 

📞 9770232812

 

मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि संजना कैवर्त सकुशल अपने परिवार तक लौट सकें।

More articles

Latest article