Home कोरबा कोरबा संविधान बचाओ रैली की तैयारी हेतु बैठक सम्पन्न, पूर्व पीएम राजीव...

कोरबा संविधान बचाओ रैली की तैयारी हेतु बैठक सम्पन्न, पूर्व पीएम राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

संविधान बचाओ रैली की तैयारी हेतु बैठक सम्पन्न, पूर्व पीएम राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

 

 

करतला, 22 मई 2025: ग्राम पंचायत करतला के पंचायत भवन में बुधवार को संविधान बचाओ रैली की तैयारी हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

 

बैठक में आगामी 24 मई 2025 को आयोजित होने वाली संविधान बचाओ रैली की तैयारी पर विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से रामपुर विधायक श्री फूलसिंह राठिया, जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष दौलतराम राठिया, करतला कार्यकारी अध्यक्ष श्रवण राठिया, बरपाली कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र चंदन, कीर्तन बिंझवार, शैलेंद्र राय, मनबोधी दास महंत (पूर्व जनपद अध्यक्ष), सुनीता कंवर, देवी बाई राजवाड़े (जनपद सदस्य), त्रिवेणी राठिया (पूर्व जनपद सदस्य), विधायक प्रतिनिधि प्रवीण ओगरे, संतोष देवांगन, आशीष गांगुली, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश दास महंत, विधानसभा अध्यक्ष युकां शिवम राय, ब्लॉक अध्यक्ष जयकिशन पटेल, भागीरथी कश्यप, करतला सरपंच पुत्र देवेंद्र राठिया, सरपंच दीनानाथ राठिया (घिनारा), अश्विनी तंवर (सरगबुदिया), डोरेलाल कंवर (लीमडीह), गोपी राठिया (चचिया), पूर्व जनपद सदस्य द्वारिका कौशिक, जनपद सदस्य विश्राम राठिया, विधायक प्रतिनिधि अहमद हुसैन, ननकी दाऊ, तुलसी राठिया, कन्हैया चौहान, मथुरेस राठिया, रमेश दास महंत सहित कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी ने संयुक्त रूप से प्रयास करने का संकल्प दोहराया।