Home कोरबा कोरबा संविधान रक्षा मार्च को लेकर कांग्रेस ग्रामीण कोरबा ने कसी...

कोरबा संविधान रक्षा मार्च को लेकर कांग्रेस ग्रामीण कोरबा ने कसी कमर, जिलाध्यक्ष मनोज चौहान की अगुवाई में हुई अहम बैठक, 26 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे कांग्रेस के दिग्गज

0
24

संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस ग्रामीण की बैठक, जिलाध्यक्ष मनोज चौहान ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

 

 

 

 

 

 

26 नवंबर को रायपुर के गांधी मैदान में आयोजित होगा विशाल संविधान रक्षा मार्च, बूथ स्तर पर जनचौपाल लगाकर मतदाता सूची को लेकर चलाया जाएगा अभियान

 

कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कोरबा के जिलाध्यक्ष मनोज चौहान की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 26 नवंबर 2026, गुरुवार को रायपुर के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले विशाल संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रम में अधिक से अधिक कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आयोजन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।

 

बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई एवं कटघोरा विधानसभा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

 

इस दौरान जिले में मंडल कांग्रेस कमेटियों द्वारा आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान की सफलता के लिए ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों एवं प्रभारियों के कार्यों की सराहना की गई। साथ ही मतदाता सूची से जुड़े विषयों को लेकर प्रत्येक बूथ स्तर पर जनचौपाल आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए सभी बूथों में बूथ प्रभारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी की जा रही है, ताकि मतदाता सूची से संबंधित गतिविधियों को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा सके।

 

बैठक में जिला महामंत्री एवं रामपुर विधायक प्रतिनिधि प्रवीण ओगरे, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश मानिकपुरी, एनएसयूआई ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर, नवीन कुकरेजा, गुलशन जायसवाल, कोरबा ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सुंदर राठिया, करतला ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण राठिया, पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष भोला गोस्वामी, पाली ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण पैंकरा, कटघोरा ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष गोरेलाल यादव एवं बांकीमोंगरा ब्लॉक अध्यक्ष संजय आजाद सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

इसके अलावा जिला पदाधिकारी सुभान खान, संतोषी पाटले, दिलेश्वर आदिले, अमरनाथ केवर्त, मास्टर ट्रेनर तुषार रॉबिशन, भुनेश्वरी दास, मंडल अध्यक्ष पुराण सिंह, संतोष पोरते, निलेश यदु, रामगोपाल, संतोष सूर्या, धनंजय दीवान, फिरोज अनंत, यशपाल कंवर, नंद देवांगन, शांति स्वरूप, वीरू पाटले, संपाल सिंह, त्रिभुवन सिंह, अजय सैनी, दीपक जायसवाल, कमलेश कुर्रे, जिला कांग्रेस ग्रामीण कोषाध्यक्ष तूफान सिंह राज, राजकुमार महंत, मुकेश सिंह एवं जिला कांग्रेस ग्रामीण सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश महंत सहित कांग्रेस के अनेक निष्ठावान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अनिल गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

 

सांसद ज्योत्सना महंत एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत को दी वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई

 

बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष मनोज चौहान ने कोरबा लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत को उनकी 46वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई का वितरण भी किया।

 

इस बैठक के माध्यम से जिला कांग्रेस ग्रामीण ने आगामी संविधान रक्षा मार्च को सफल बनाने के साथ-साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और मतदाता सूची से जुड़े अभियान को गति देने का संदेश दिया।

 

भीम गंगा न्यूज़ | कोरबा