मुख्यमंत्री के जिला प्रवास पर सुरक्षा के मद्देनजर किया गया रोड डायवर्सन
कोरबा छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बुधवार को एक दिवसीय कोरबा दौरा हो रहा हैं। मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर, यातायात पुलिस ने रोड डायवर्सन प्लान जारी किया है। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए वाहन पार्किंग करने के लिए भी कुछ स्थानों को चुना गया है।






