कोरबा सिल्ली मंडल कांग्रेस अध्यक्ष बने देवानंद पंत, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Must read

 सिल्ली मंडल कांग्रेस अध्यक्ष बने देवानंद पंत, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

 

 

 

 

 

पाली, कोरबा। ग्राम पंचायत सिल्ली में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से देवानंद पंत को सिल्ली मंडल कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा के नेतृत्व में आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और आम जनता के बीच संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

 

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष देवानंद पंत का स्वागत करते हुए उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में सिल्ली मंडल में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी दिनों में पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी सहमति बनी।

 

ये रहे उपस्थित: बैठक में श्याम सलाम, संतोष पोर्ते, दुर्गेश दास, बुजपाल राज, हीरा सिंह, दिलेश्वर दास, हेमंत कश्यप, इंद्रपाल दास, संतोष श्रीवास, मंजीत यादव, छत्रपाल दास, रामजी एक्का, रामखेलावन, सुनील पटेल, पीयूष पंत, जय राम, कमल, घासीराम, घनश्याम, संतोष कुमार, गेंड राम, फूल सिंह पंत, रामनाथ पंत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने और पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर पर अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

 

More articles

Latest article