Home कोरबा कोरबाअड़ानी पावर प्लांट से 30 हजार रुपये की कॉपर केबल चोरी का...

कोरबाअड़ानी पावर प्लांट से 30 हजार रुपये की कॉपर केबल चोरी का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

0
460

अड़ानी पावर प्लांट से 30 हजार रुपये की कॉपर केबल चोरी का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

 

 

 

 

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में अड़ानी पावर प्लांट से कॉपर केबल चोरी करने का प्रयास करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से करीब 30 मीटर कॉपर केबल बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार, 25 नवंबर 2026 की सुबह करीब 6 बजे आरोपी अजीत टण्डन पावर प्लांट परिसर से कॉपर केबल चोरी कर ले जाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान प्लांट के सुरक्षा कर्मचारियों ने उसे मौके पर पकड़ लिया।

 

घटना की सूचना मिलने पर सिक्योरिटी ऑफिसर नंद किशोर ने थाना उरगा में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उरगा पुलिस ने तत्काल विवेचना शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण कर नजरी नक्शा तैयार किया गया और प्रार्थी एवं गवाहों के बयान दर्ज किए गए।

 

पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ के दौरान मिले मेमोरेंडम कथन के आधार पर अड़ानी पावर प्लांट की बाउंड्रीवॉल के पास छिपाकर रखे गए काले रंग के बैग से करीब 30 मीटर कॉपर केबल बरामद की गई।

 

पुलिस ने आरोपी अजीत कुमार टण्डन, पिता समार साय टण्डन, उम्र 40 वर्ष, निवासी रेलवे क्रॉसिंग, भैंसमा रोड, थाना उरगा, जिला कोरबा को 25 नवंबर 2026 को शाम 4 बजकर 10 मिनट पर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों एवं औद्योगिक संस्थानों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या डायल-112 पर दें। आपकी सतर्कता अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।