कोरबा पावर लिमिटेड में भारतीय मजदूर संघ द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा जी का पूजन समारोह सम्पन्न

Must read

कोरबा पावर लिमिटेड में भारतीय मजदूर संघ द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा जी का पूजन समारोह सम्पन्न

 

 

 

 

कोरबा। कोरबा पावर लिमिटेड परिसर में भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंपनी परिसर में विधिविधान से श्री विश्वकर्मा जी की प्रतिमा का पूजन-अर्चन कर सामूहिक श्रद्धा अर्पित की गई।

 

पूजन समारोह में बड़ी संख्या में श्रमिक, अधिकारी एवं कर्मचारी परिवार सहित शामिल हुए। कार्यस्थल पर सुख-समृद्धि, सुरक्षा और उत्पादन में वृद्धि की कामना करते हुए सामूहिक हवन एवं आरती संपन्न हुई।

 

भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि के प्रथम शिल्पी और कर्मशीलता के प्रतीक के रूप में मान्यता प्राप्त है। ऐसे आयोजनों से श्रमिकों में संगठन की भावना मजबूत होती है और कार्य के प्रति समर्पण की ऊर्जा मिलती है।

 

पूजन उपरांत प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी उपस्थित जनों ने श्रद्धाभाव से सहभागिता की।

More articles

Latest article