कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की टक्कर से एक की मौत, दो गंभीर घायल

Must read

कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की टक्कर से एक की मौत, दो गंभीर घायल

 

 

 

 

 

कोरबा। नेशनल हाईवे 149B पर कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग में बरपाली के समीप आज शाम एक भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक के पास से सरगबुंदिया स्वास्थ्य केंद्र का इलाज पर्ची बरामद हुई, जिससे अनुमान है कि वह इलाज के लिए जा रहा था। पर्ची में दर्ज पते के अनुसार मृतक का नाम पुष्पेंद्र सिंह (42 वर्ष), निवासी बटालियन कैंप, मड़वारानी बताया जा रहा है।

 

घटना स्थल पर राहगीरों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं पुलिस ने फरार ट्रेलर वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

More articles

Latest article