बोईदा में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र एवं सीएसी भवन से ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत
पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का खास रिपोर्ट
हरदीबाजार। पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत बोईदा में विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा एवं सरपंच संजय राज के संयुक्त मुख्य आतिथ्य में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र (सीएसी) भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने बताया कि शासन द्वारा भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के शुरू होने से ग्रामवासियों को शासन की विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं और योजनाओं का लाभ गांव में ही सहज रूप से मिल सकेगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और केंद्र निर्माण को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की।






