KORBA मसीह समाज के सदस्यों ने लिया भीम आर्मी की सदस्यता, संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

Must read

मसीह समाज के सदस्यों ने लिया भीम आर्मी की सदस्यता, संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

 

 

 

 

 

 

कोरबा। कोरबा चर्चेस वेलफेयर एसोसिएशन समिति के तत्वावधान में गुरुवार, 09 अक्टूबर 2025 को मसीह समाज द्वारा भीम आर्मी सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 300 महिला एवं पुरुष शामिल हुए और भीम आर्मी की सदस्यता ग्रहण की।

 

कार्यक्रम की शुरुआत में आदरणीय मान्यवर कांशीराम साहब के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात उपस्थित लोगों ने संविधान की रक्षा, समाज में व्याप्त अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने तथा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज भी मसीह, दलित और आदिवासी समाज पर अन्याय और भेदभाव जारी है। देश की 85% आबादी कुछ चंद 15% विशेष वर्ग के अन्याय का सामना कर रही है। ऐसे में संगठन को मजबूत बनाकर संविधान के दायरे में रहकर अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ना आवश्यक है।

 

अंत में सभी नए सदस्यों को नीला गमछा पहनाकर स्वागत किया गया और संगठन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

More articles

Latest article