कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग की बदहाल सड़क से बढ़ा हादसे का खतरा, विधायक फूल सिंह राठिया ने उठाई आवाज, जल्द मरम्मत की मांग
कोरबा। कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग में स्थित रिलेक्स इन होटल से लेकर गौ माता चौक (सीतामणी) तक सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। पूरे मार्ग में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिसके कारण वाहनों की आवाजाही में भारी दिक्कतें हो रही हैं। यह मार्ग शहर का प्रमुख संपर्क मार्ग होने के बावजूद लंबे समय से उपेक्षा का शिकार है।
इसी समस्या को देखते हुए रामपुर क्षेत्र के विधायक फूल सिंह राठिया ने संबंधित विभाग और प्रशासन को पत्र लिखकर सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। विधायक ने पत्र में उल्लेख किया है कि इस मार्ग से रोजाना **स्कूली बच्चे, एम्बुलेंस, सवारी वाहन, दोपहिया वाहन चालक और राह






