KORBA शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरदा में मनाया गया “जनजातीय गौरव पखवाड़ा”

Must read

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरदा में मनाया गया “जनजातीय गौरव पखवाड़ा”

 

 

 

 

 

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरदा में भारत सरकार द्वारा संचालित जनजातीय गौरव पखवाड़ा के अंतर्गत विविध जागरूकता, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

 

06 नवंबर 2025 को वीर गाथा कार्यक्रम के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट लेखन क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। इसी दिन ऊर्जा संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम भी रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा प्रस्तुत करते हुए आकर्षक चित्रकला का प्रदर्शन किया।

 

07 नवंबर 2025 को “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के तहत विद्यालय में सामूहिक रूप से बाल विवाह निषेध शपथ दिलाई गई।

इसी दिन वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर माननीय प्रधानमंत्री जी का देश के नाम संबोधन विद्यालय में प्रोजेक्टर के माध्यम से सीधा प्रसारित किया गया। प्रसारण के उपरांत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का गायन किया गया।

 

15 नवंबर को जनजातीय नायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने जनजातीय लोककला का सजीव चित्रण करते हुए वर्ली आर्ट, निबंध, भाषण, तथा जनजातीय पारंपरिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं।

 

बाल दिवस के अवसर पर 100 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो, चेस और कैरम जैसे विभिन्न खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से “बाल भोज” का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों ने स्वयं भोजन परोसकर बच्चों के साथ भोजन किया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री के. एल. तंडन, प्राध्यापक, शासकीय महाविद्यालय भैसमा ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन से विद्यार्थियों में उत्साह का संचार किया और उन्हें जीवन-मूल्य आधारित शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया।

 

इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री रामलाल जायसवाल, रथराम पटेल, कोमल प्रसाद पटेल, बाल गोविंद जायसवाल, बद्री प्रसाद ज्वाला, प्रकाश दास महंत, प्रशांत दास, बसंती पटेल, चंद्रिका कंवर सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का समापन प्राचार्य श्री बी. आर. बाघमारे द्वारा आभार व्यक्त करते हुए किया गया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ दीं और उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

 

More articles

Latest article