KORBA शासकीय प्राथमिक शाला उच्चभिट्ठी में FLN मेला एवं बाल दिवस उत्साहपूर्वक सम्पन्न

Must read

शासकीय प्राथमिक शाला उच्चभिट्ठी में FLN मेला एवं बाल दिवस उत्साहपूर्वक सम्पन्न

 

 

 

14 नवंबर को शासकीय प्राथमिक शाला उच्चभिट्ठी में बाल दिवस के अवसर पर FLN (Foundational Literacy & Numeracy) मेला का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न शैक्षणिक व रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

बाल दिवस एवं FLN मेले की मुख्य आकर्षण गतिविधियों में भाषा एवं गणित आधारित खेल, रचनात्मक प्रदर्शन तथा सीखने-सिखाने की नई तकनीकों का उपयोग शामिल रहा।

कार्यक्रम के दौरान प्रधान पाठक श्री सुरेन्द्र कुमार बिंझवार, श्रीमती सुषमा बिंझवार, श्रीमती कामिनी नायक तथा श्री धनसाय साहू द्वारा बच्चों को पेन, पेंसिल और चॉकलेट वितरित किए गए। शिक्षकों द्वारा किए गए इस स्नेहपूर्ण व्यवहार से बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

विद्यालय परिसर पूरे दिन बच्चों की मुस्कान, उत्साह और उल्लास से महकता रहा। बाल दिवस का यह उत्सव एवं FLN मेला बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

More articles

Latest article