वनांचल ग्राम मदनपुर में आदिवासी अस्मिता के प्रतीक शहीद वीर नारायण सिंह का शहादत दिवस गरिमामय रूप से आयोजित
“पेसा कानून ग्रामसभा का सुरक्षा कवच है” — विधायक फूलसिंह राठिया
“पुरखों के बताए रास्ते पर चलकर पिछड़ों का सहयोग करें” — रेणुका राठिया
“जल-जंगल-जमीन की बेदखली रोकने पेसा का कड़ाई से पालन हो” — दुबराज राठिया
कोरबा जिले के वनांचल ग्राम मदनपुर में आदिवासी समाज के महान क्रांतिकारी शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस को श्रद्धा और गौरव के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे फूलसिंह राठिया, विधायक रामपुर तथा अध्यक्षता कवित्री बाई राठिया, सरपंच ग्राम पंचायत मदनपुर ने की।
विशिष्ट अतिथियों में बिजमोती राठिया (अध्यक्ष, जनपद पंचायत कोरबा), रेणुका राठिया (सदस्य जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-1), समस्त बीडीसी सदस्य, सरपंचगण एवं समाज प्रमुख उपस्थित रहे।
पूजन-अर्चना एवं स्वागत
कार्यक्रम की शुरुआत ठाकुर देव और वीर नारायण सिंह जी की पूजा-अर्चना से हुई। अतिथियों का परंपरागत रूप से पीला चांवल, तिलक, पीला गमछा व स्वागत गान से सम्मान किया गया।
स्वागत उद्बोधन डॉ. भावना राठिया द्वारा तथा मनमोहन सिंह राठिया ने वीर नारायण सिंह की जीवनी और ब्रिटिश शासन के विरुद्ध उनके संघर्ष पर प्रकाश डाला।
अतिथियों के प्रमुख संबोधन
रेणुका राठिया ने कहा कि पुरखों के बताए मार्ग पर चलकर समाज के पिछड़े वर्ग को आगे बढ़ाना हमारा कर्तव्य है।
दुबराज राठिया ने जल, जंगल और जमीन से आदिवासियों की बेदखली पर चिंता जताई और पेसा कानून के पूर्ण पालन की मांग की।
मुख्य अतिथि विधायक फूलसिंह राठिया ने कहा कि “पेसा कानून के अंतर्गत ग्रामसभा आदिवासियों का सशक्त सुरक्षा कवच है।”
मंच से उन्होंने घोषणा की कि मदनपुर के कटंग जंगल में बांध बनाकर लगभग 300 एकड़ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
युवा नेता टिकेश्वर राठिया ने वीर नारायण सिंह के योगदान को याद किया और कार्यक्रम की सराहना की।
विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कैरियर गाइडेंस शिविर
राठिया (कंवर) विकास समिति कोरबा द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के लिए कैरियर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें NEET, JEE, PSC, CA, Nursing, ITI, Polytechnic आदि क्षेत्रों की जानकारी दी गई।
ग्रामवासियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में ग्राम के प्रमुख नागरिक एवं आसपास के गांव—कोलगा, पसरखेत, सोलवां आदि से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन रामलाल राठिया ने किया तथा आभार प्रदर्शन कवित्री बाई राठिया, सरपंच मदनपुर द्वारा किया गया।
जारीकर्ता..उक्ताशय की जानकारी..मानसिंह राठिया
सचिव, छत्तीसगढ़ चंद्रवंशीय कंवर राठिया समाज उत्थान समिति
प्रेषित …सम्माननीय संपादक/ब्यूरो चीफ महोदय
लोकप्रिय समाचार पत्र दैनिक O/C कोरबा






