Korba ढेंगुरनाला कोहड़िया आत्महत्या मामला : ₹15 हजार लेकर मानसिक प्रताड़ना देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Must read

ढेंगुरनाला कोहड़िया आत्महत्या मामला : ₹15 हजार लेकर मानसिक प्रताड़ना देने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

 

 

 

कोरबा। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला ढेंगुरनाला कोहड़िया क्षेत्र का है, जहां बसंत पटेल की आत्महत्या के बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी नीलकुमार चौहान ने मृतक से ₹15,000 की राशि ली थी, जिसे वापस नहीं किया गया। साथ ही लगातार मानसिक दबाव और प्रताड़ना दिए जाने से मृतक परेशान था। पुलिस ने गवाहों के बयान, तकनीकी साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आरोपी की भूमिका स्पष्ट होने पर कार्रवाई की।

पुलिस ने आरोपी नीलकुमार चौहान (36 वर्ष), निवासी ग्राम महेदी थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा, हाल मुकाम ढेंगुरनाला कोहड़िया, चौकी सीएसईबी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

कोरबा पुलिस ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

More articles

Latest article