गौ भक्तों के लिए बड़ी सौगात: पूर्ण हुआ श्रीअग्रसेन गौ धाम मार्ग, अब हर मौसम में आसान पहुंच
अग्रवाल समाज एवं गौ भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कोरबा के ग्राम कनबेरी स्थित श्रीअग्रसेन गौ धाम मार्ग का निर्माण कार्य अब पूर्ण हो चुका है। इस मार्ग के बन जाने से अब श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पूरे साल हर मौसम में आसानी से गौ धाम पहुंच सकेंगे।अब तक बारिश और खराब रास्तों के कारण श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन नए पक्के मार्ग के निर्माण से यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो गई है।
आस्था और सेवा का केंद्र बना गौ धाम
श्रीअग्रसेन गौ धाम अब केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। यहां स्थित भव्य गौ गोपाल जी मंदिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। गौ माता के दर्शन और सेवा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
परिवार संग घूमने के लिए भी आदर्श स्थान
श्रीअग्रसेन गौ धाम परिसर में हरियाली से भरपूर गार्डन, बैठने की व्यवस्था और बच्चों के लिए झूले उपलब्ध हैं। प्राकृतिक वातावरण के बीच श्रद्धालु यहां आध्यात्मिक शांति के साथ सुकून के पल भी बिता सकते हैं।
शाम का समय सबसे खास
समिति के अनुसार शाम 5:00 बजे से 7:30 बजे के बीच गौ धाम का वातावरण सबसे अधिक मनमोहक और दिव्य होता है।
भोजन और स्वल्पाहार की व्यवस्था
श्रद्धालुओं के लिए यहां सुलभ दरों पर बड़ा, भजिया, पोहा,अंगाकर रोटी, लाल चाय,दोपहर में चावल, दाल, मिक्स वेज की व्यवस्था की गई है।
सेवा के विशेष विकल्प
तुलादान सेवा
बच्चे: ₹1100
वयस्क: ₹2100
हरे चारे की सवामणी: ₹250
श्रद्धालु अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ या अन्य शुभ अवसरों पर गौ सेवा कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
अमावस्या पर विशेष आयोजन
हर अमावस्या को पितरों की शांति हेतु दलिया सवामणी का आयोजन किया जाता है।
सहयोग राशि: ₹2100
गौ धाम से जुड़ी जानकारी या सेवा हेतु
प्रबंधक: श्री नोहर जी
मो.: 62609004220
समिति की अपील
समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में गौ धाम पहुंचने और इस पुण्य कार्य से जुड़ने की अपील की है।“गौ सेवा केवल दान नहीं, बल्कि धर्म, संस्कृति और मानवता का महायज्ञ है।”


