बच्चे विद्यालय में सिखाई गई गतिविधियों का सतत अभ्यास करें- मनीषा कंवर
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही स्कूलों में रौनक लौट आई है। शासकीय प्राथमिक विद्यालय धनुहारपारा (केराकछार) संकुल माँगामार विकास खण्ड-पाली में वर्ष का प्रथम शिक्षक पालक सम्मेलन, व शाला प्रबन्ध समिति का बैठक आयोजित किया गया इस अवसर पर क्षेत्र के सम्माननीय जनपद सदस्य श्रीमती मनीषा कंवर, शाला प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री गुलाब सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती सूरज बाई पंच श्री बाबूलाल , श्री उमाशंकर टेकाम तथा आगन्तुक सभी ग्रामीणों ने सरस्वती माता का पूजन अर्चन किया ततपश्चात अतिथियों द्वारा स्कूल में पहली बार कदम रख रहे नव-प्रवेशी बच्चों को तिलक व गुलाल लगाकर आत्मीय स्वागत करते हुए बच्चों का मुंह मीठा कराकर सभी बच्चों को नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दी। विद्यालय के समस्त बच्चों को गणवेश व पाठ्यपुस्तक वितरण किया गया इस दौरान स्कूल पहुंचे नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरों पर एक अलग ही मुस्कान देखने को मिला। जनपद सदस्य जी ने बच्चों को विद्यालय में सिखाई गई गतिविधियों का सतत अभ्यास करने के लिए आग्रह किया। विद्यालय के प्रधान पाठक डॉ नरेन्द्र प्रताप राठौर ने कार्यक्रम को बच्चो के सर्वांगीण विकास से जोड़ते हुए बच्चों को सतत आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया व विद्यालय की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए स्कूल सतत ततपर है और रटने की बजाय रचनात्मक तरीके से सीखने पर जोर दिया जाता है। लिखने और सीखने की ललक और ज्यादा बढ़े इसके लिए भरपूर प्रयास किया जाता है। पालक व शिक्षकों के मध्य चर्चा परिचर्चा में बच्चों के घरेलू व विद्यालयीन गतिविधियों विचार विमर्श हुआ शाला विकास समिति सदस्यों व अतिथियों को विद्यालय के जर्जर स्थिति से भी अवगत कराया गया सभी विद्यालय के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए सहमति प्रदान किया। कार्यक्रम में समस्त सम्मानीय श्री मिथलेश कंवर, इन्द्र कुमार, बलवन सिंह, हरिशंकर, अर्जुन सिंह, गौतम, चमरिन बाई, निशा नीतू, रितु, रासबाई, मानकुंवर शुकवारो बाई, आदि बड़ी संख्या में मातृशक्ति (माताएं), पालकगण और गांव के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों का हौसला बढ़ाया। स्कूल प्रशासन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।


