कोरबा तरदा के सुनसान मकान में मिला संदिग्ध बायोमेडिकल वेस्ट, जीप हॉस्पिटल कोरबा से जुड़े दस्तावेज मिलने का ग्रामीणों का दावा, कई सवाल खड़े

Must read

तरदा के सुनसान मकान में मिला संदिग्ध बायोमेडिकल वेस्ट, j p हॉस्पिटल  से जुड़े दस्तावेज मिलने का ग्रामीणों का दावा, कई सवाल खड़े

 

 

 

 

 

 

 

उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत करतला ब्लॉक के ग्राम पंचायत तरदा में एक नए बने सुनसान मकान से बड़ी मात्रा में संदिग्ध बायोमेडिकल वेस्ट (चिकित्सीय अपशिष्ट) मिलने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, रात करीब 8 से 9 बजे के बीच मकान से तेज दुर्गंध आने पर वे मौके पर पहुंचे। अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए।

 

ग्रामीणों का दावा है कि मकान के भीतर खून से सने कॉटन, पट्टियां, बाल, डिस्पोजेबल मेडिकल सामग्री और अन्य चिकित्सीय कचरा बड़ी मात्रा में पड़ा हुआ था, जिससे तेज बदबू फैल रही थी। मौके पर CG 12 BU 8302 नंबर का एक वाहन भी खड़ा मिला।

 

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि मौके से jp हॉस्पिटल,  से संबंधित बताए जा रहे कुछ दस्तावेज और एक एग्रीमेंट की प्रति भी मिली है। हालांकि, इन दस्तावेजों की प्रामाणिकता और उनका इस मामले से संबंध अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुआ है।

 

इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि यह वास्तव में बायोमेडिकल वेस्ट है, तो इसे गांव के एक सुनसान मकान में क्यों रखा गया? यह कचरा कहां से लाया गया? क्या इसके निस्तारण के लिए निर्धारित नियमों का पालन किया गया? और यदि दस्तावेजों का इस मामले से कोई संबंध है, तो उसकी जांच कैसे होगी?

 

ग्रामीणों ने प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, प्रदूषण नियंत्रण मंडल और पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

नोट: इस समाचार में jp हॉस्पिटल, का उल्लेख केवल ग्रामीणों के दावे के आधार पर किया गया है। अस्पताल या प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है।

भीम गंगा न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है

 

More articles

Latest article