शराब के नशे में पति ने पत्नी की कथित हत्या, ग्राम पंचायत भैसामुड़ा की घटना
कोरबा जिले के ग्राम पंचायत भैसामुड़ा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शराब के नशे में एक पति ने अपनी पत्नी की कथित हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस साक्ष्य जुटा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। हत्या के कारणों और घटना की वास्तविक परिस्थितियों का खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही होगा। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


