Korba सड़क हादसे में मिले 50 हजार रुपये लौटाकर डॉ. मिथिलेश कुमार रात्रे ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

Must read

सड़क हादसे में मिले 50 हजार रुपये लौटाकर डॉ. मिथिलेश कुमार रात्रे ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

 

 

 

 

 

 

उरगा। सड़क हादसे के बाद सड़क पर मिले करीब 50 हजार रुपये को अपने पास रखने के बजाय डॉ. मिथिलेश कुमार रात्रे ने पुलिस को सूचना देकर उनके वास्तविक मालिक तक पहुंचाया।

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम सालियाभाटा निवासी डॉ. मिथिलेश कुमार रात्रे, पिता पंचराम रात्रे, तुमान रोड स्थित पीपल पेड़ के पास शाम करीब 7 बजे मौजूद थे। इसी दौरान एक बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया और हादसे के दौरान उसके पास रखे रुपये सड़क पर गिर गए।

 

डॉ. रात्रे को सड़क पर करीब 50 हजार रुपये मिले। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी उरगा थाना प्रभारी को दी। पुलिस के निर्देश पर वे थाना पहुंचे, जहां थाना स्टाफ की मौजूदगी में रुपये संबंधित बाइक सवार को वापस कर दिए गए।

 

डॉ. रात्रे की ईमानदारी की पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की। उरगा थाना प्रभारी ने उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप 500 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया।

 

डॉ. मिथिलेश कुमार रात्रे के इस कार्य ने ईमानदारी, मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की है। उनके इस कदम की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

More articles

Latest article