सर्वमंगला मंदिर चौक थाना के सामने ट्रेलर की टक्कर से महिला गंभीर, थाना प्रभारी ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया
कोरबा के सर्वमंगला मंदिर चौक स्थित थाना के सामने करीब 11 बजे बड़ा सड़क हादसा हुआ। ट्रेलर क्रमांक CG12 AY 5608 की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला कहां के रहने वाले हैं इसकी जांच अभी जारी है
हादसे के बाद थाना प्रभारी ने तत्काल गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रेलर वाहन को जप्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।










