कोरबा पुलिस ने 71 प्रकरणों में जब्त शराब का किया नष्टीकरण, महुआ सहित देशी-विदेशी मदिरा नष्ट

Must read

 कोरबा पुलिस ने 71 प्रकरणों में जब्त शराब का किया नष्टीकरण, महुआ सहित देशी-विदेशी मदिरा नष्ट

 

 

 

 

 

 

कोरबा, 8 अक्टूबर 2026। कोरबा पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 71 प्रकरणों में जब्त देशी एवं विदेशी मदिरा का विधिवत नष्टीकरण किया। यह कार्रवाई गुरुवार को सुबह 11 बजे रक्षित केंद्र कोरबा में गठित समिति की उपस्थिति में की गई।

 

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में 284.75 लीटर महुआ शराब, 218 पाव देशी शराब और 343 पाव विदेशी शराब का नष्टीकरण किया गया। कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कोरबा के 28 सितंबर 2026 के आदेश के पालन में संपन्न हुई।

 

नष्टीकरण से पहले छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त किया गया। इसके बाद संबंधित अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों की मौजूदगी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत जब्त मदिरा को नष्ट किया गया।

 

थाना एवं चौकीवार विवरण के अनुसार, कोतवाली के 24, करतला के 4, मानिकपुर चौकी के 13, बांगो के 2, पसान के 7, दर्री के 4, राजगामार के 10, दीपका के 3 तथा कोरबी चौकी के 4 प्रकरण शामिल रहे। कोरबा पुलिस ने बताया कि जब्त सामग्री का नष्टीकरण निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया के अनुरूप किया गया।

 

 

More articles

Latest article