कोरबा पहंदा बाजार से बाइक चोरी, उरगा थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता; चोरों पर अंकुश लगाने की चुनौती!

Must read

पहंदा बाजार से बाइक चोरी, उरगा थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता; चोरों पर अंकुश लगाने की चुनौती!

 

 

 

 

 

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पहंदा के बाजार से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक ग्रामीण बाजार पहुंचा और अपनी बाइक लॉक करके बाजार के काम से चला गया। जब वह वापस लौटा, तो मौके से उसकी बाइक गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चल पाया।

 

गौरतलब है कि उरगा थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से चोरी की घटनाएं सामने आने की बात कही जा रही है। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। बाजार जैसे सार्वजनिक स्थान पर बाइक लॉक होने के बावजूद चोरी हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

 

आखिर कब थमेगी चोरी की वारदातें? क्षेत्र के ग्रामीणों में सवाल उठ रहा है कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कब ठोस कदम उठाएगी? चोरों के हौसले बुलंद होने की आशंका के बीच ग्रामीणों को अपनी गाड़ियों की सुरक्षा की चिंता सता रही है।

 

अब देखना होगा कि उरगा पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और चोरी गई बाइक का पता लगाने में कितनी जल्दी सफलता मिलती है।

 

 

 

More articles

Latest article