कोरबा अदानी पावर प्लांट पताढ़ी के पास अव्यवस्थित पार्किंग से हादसे का खतरा, जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान कब जाएगा?

Must read

अदानी पावर प्लांट पताढ़ी के पास अव्यवस्थित पार्किंग से हादसे का खतरा, जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान कब जाएगा?

 

 

 

 

 

 

 

कोरबा–चांपा मुख्य मार्ग पर पताढ़ी के पास स्थित अदानी पावर प्लांट के आसपास अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या बनी हुई है। कुछ महीने पहले इसी क्षेत्र में भीड़भाड़ के दौरान ट्रेलर की चपेट में आने से प्लांट के एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके बावजूद आज भी सड़क के आसपास बाइक खड़ी किए जाने से दोपहिया वाहनों के साथ-साथ बड़ी गाड़ियों के आवागमन में परेशानी हो रही है।

 

आखिर जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं? क्या किसी दूसरी दुर्घटना के बाद ही व्यवस्था सुधारी जाएगी? सड़क पर वाहनों की आवाजाही सुचारु रखने और पार्किंग की उचित व्यवस्था करने के लिए समय रहते ठोस कदम उठाना जरूरी है।

 

एक परिवार पहले ही अपने प्रियजन को खो चुका है। अब जरूरत है कि दूसरे परिवारों को ऐसे दुख से बचाया जाए। प्रशासन और प्लांट प्रबंधन को इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि किसी और की जान खतरे में न पड़े।

 

More articles

Latest article