मसीही समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, रेव्ह. सीमा गोस्वामी बनीं KCWAS की अध्यक्ष
कोरबा। कोरबा चर्चेस वेलफेयर एसोसिएशन समिति (KCWAS) के तत्वावधान में सोमवार, 2 नवंबर 2026 को मसीही समाज की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव में प्रमुख पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों के चयन के लिए मतदान की प्रक्रिया अपनाई गई।
निर्वाचन में रेव्ह. सीमा गोस्वामी को अध्यक्ष, रेव्ह. जगजीवन टंडन को उपाध्यक्ष, रेव्ह. राजकुमार दान को सचिव, रेव्ह. पीटर यीशु को सहसचिव तथा रेव्ह. डैनियल छत्रिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसी तरह कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रेव्ह. रूप अजय, रेव्ह. राजेन्द्र प्रधान एवं रेव्ह. एस.पी. राठौर निर्वाचित हुए।
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए रेव्ह. डी. कुमार, रेव्ह. उदय सिंह एवं रेव्ह. अमृतलाल मिंज ने चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी निभाई।
चुनाव संपन्न होने के बाद मसीही समाज के पासवानों एवं सदस्यों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नई कार्यकारिणी से समाज में एकता, आपसी भाईचारे और समन्वय को और मजबूत बनाने के साथ सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को नई दिशा देने की अपेक्षा जताई गई।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारी
* अध्यक्ष – रेव्ह. सीमा गोस्वामी
* उपाध्यक्ष – रेव्ह. जगजीवन टंडन
* सचिव – रेव्ह. राजकुमार दान
* सहसचिव – रेव्ह. पीटर यीशु
* कोषाध्यक्ष – रेव्ह. डैनियल छत्रिया
* सदस्य – रेव्ह. रूप अजय
* सदस्य – रेव्ह. राजेन्द्र प्रधान
* सदस्य – रेव्ह. एस.पी. राठौर
चुनाव अधिकारी: रेव्ह. डी. कुमार, रेव्ह. उदय सिंह एवं रेव्ह. अमृतलाल मिंज।











