संविधान दिवस पर रायपुर में गूंजा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ का नारा, कोरबा ग्रामीण कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता संविधान रक्षा मार्च में हुए शामिल
संविधान दिवस के अवसर पर ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय विशाल ‘संविधान रक्षा मार्च’ का आयोजन किया गया। इस मार्च में कोरबा ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान जी, रामपुर विधायक श्री फूलसिंह राठिया, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
संविधान रक्षा मार्च के माध्यम से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान, देश के लोकतंत्र और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की हर कीमत पर रक्षा करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी श्री सुखदेव भगत जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जी, एआईसीसी ऑब्जर्वर श्री राजेश ठाकुर जी, सह-प्रभारी श्री जितेंद्र बघेल जी एवं श्री हरनाम सिंह जी, कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत जी सहित पूर्व मंत्रीगण, पीसीसी पदाधिकारी, जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के साथी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











