Korba Breaking- राइस मिल की बाउंड्री वॉल गिरने से बड़ा हादसा, 2 मजदूरों की मौत, 6 घायल देखें वीडियो

Must read

राइस मिल की बाउंड्री वॉल गिरने से बड़ा हादसा, 2 मजदूरों की मौत, पांच

 

 

कोरबा जिले में दीवार ढहने से 2 मजदूर दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि 6 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मलबे में अभी भी कुछ मजदूरों के दबे होने की आशंका है। बचाव कार्य जारी है।

 

घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के न्यू वैष्णवी राइस मिल की है। जहां शाम 4 बजे कई मजदूर काम कर रहे थे तभी अचानक आई आंधी और बारिश के कारण दीवार ढह गई।

घायलों को भेजा अस्पताल

 

 

 

कटघोरा पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। घायलों को डायल 112 की मदद से कटघोरा अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मलबे से एक मजदूर का शव बाहर निकाला है।

 

मलबे से निकालने का काम जारी

 

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी खुद मौके पर मौजूद हैं। घटना की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। साथ ही मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम भी चल रहा है।

 

मिल के मालिक गोलू अग्रवाल है। इस राइस मिल में काफी संख्या में मजदूर काम करते है।

 

 

More articles

Latest article