कोरबा कुदमुरा उपार्जन केंद्र में जंगली हाथी का हमला: मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह राजपूत की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Must read

कुदमुरा उपार्जन केंद्र में जंगली हाथी का हमला: मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह राजपूत की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कोरबा जिले के कोरकोमा क्षेत्र के कुदमुरा उपार्जन केंद्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2 बजे जंगली हाथी के हमले में मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि राजेश कुमार सिंह राजपूत रात के समय उपार्जन केंद्र में ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान अचानक जंगल की ओर से आए जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी के हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों, उपार्जन केंद्र से जुड़े कर्मचारियों और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

उपार्जन केंद्र के कर्मचारियों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से जंगली हाथियों की आवाजाही बनी हुई है, लेकिन इसके बावजूद पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई। कर्मचारियों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा के इंतजाम किए जाते, तो एक कर्मचारी की जान बच सकती थी।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं कर्मचारियों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और नौकरी देने की मांग की है।

जंगली हाथी के हमले से मंडी प्रभारी की मौत ने क्षेत्र में कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

More articles

Latest article