कोरबा खबर का असर: वर्षों से बदहाल पड़े नकटा तालाब के गहरीकरण कार्य का हुआ भूमिपूजन

Must read

खबर का असर: वर्षों से बदहाल पड़े नकटा तालाब के गहरीकरण कार्य का हुआ भूमिपूजन

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सफाई और तटबंध की समस्या को लेकर उठी आवाज के बाद शुरू हुई पहल, अदानी प्लांट के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ

 

कोरबा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पुराना पहंदा के नकटा तालाब की बदहाली को लेकर कुछ दिन पहले प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर में तालाब की सफाई के नाम पर खर्च हुई राशि, वर्षों से टूटा पड़ा तटबंध, सूखे हालात और ग्रामीणों की परेशानियों को सामने लाया गया था। ग्रामीणों का कहना था कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद तालाब में न तो पानी रुक पा रहा था और न ही उसकी समुचित सफाई हो रही थी।

 

खबर प्रकाशित होने के लगभग 15 दिनों बाद अब सकारात्मक पहल देखने को मिली है। आज नकटा तालाब गहरीकरण कार्य का भूमिपूजन अदानी पावर प्लांट के अधिकारियों, जनपद सदस्य, सरपंच, पंचगण एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। भूमिपूजन के साथ तालाब को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

 

गौरतलब है कि यह तालाब कभी गांव के लोगों के लिए निस्तारी, स्नान और जल उपयोग का प्रमुख स्रोत था, लेकिन वर्षों की उपेक्षा के कारण इसकी स्थिति लगातार खराब होती चली गई। ग्रामीणों को अपनी दैनिक जरूरतों के लिए दूसरे तालाबों पर निर्भर होना पड़ रहा था।

 

अब गहरीकरण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में नई उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में तालाब में पर्याप्त जल संग्रहण होगा, भू-जल स्तर सुधरेगा और गांव को एक बार फिर उसका पुराना जलस्रोत वापस मिलेगा।

 

जनहित के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के बाद शुरू हुई यह पहल इस बात का प्रमाण है कि जब जनता की आवाज मजबूती से उठती है, तो व्यवस्था को भी कार्रवाई करनी पड़ती है।

More articles

Latest article